Paisa Gyaan
  • Home
  • Career
  • Online Earning
  • Personal Finance
  • Business
  • Yojana
Reading: RESUME KAISE BANATE HAI – 10 मिनट मे बनाये दमदार रिज्यूमे। 
Paisa GyaanPaisa Gyaan
Font ResizerAa
  • Home
  • Career
  • Online Earning
  • Personal Finance
  • Business
  • Yojana
Search
  • Home
  • Career
  • Online Earning
  • Personal Finance
  • Business
  • Yojana
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
Copyright © 2014-2023 Ruby Theme Ltd. All Rights Reserved.
Paisa Gyaan > Career > RESUME KAISE BANATE HAI – 10 मिनट मे बनाये दमदार रिज्यूमे। 

RESUME KAISE BANATE HAI – 10 मिनट मे बनाये दमदार रिज्यूमे। 

Darika
Last updated: मार्च 31, 2024 11:40 पूर्वाह्न
Darika Career
Share
13 Min Read

क्या आपने कभी सोचा है कि एक कागज़ आपके सपनो की नौकरी दिलवा सकता है? जी हाँ, एक अच्छे CV/Resume के साथ! जैसे पहली नज़र का प्यार भुलाए नहीं भूलता, वैसे ही एक दुमदार RESUME भी कभी नज़र से उतरती नहीं। ये आपकी कहानी का ट्रेलर है जो इंटरव्यू के ब्लॉकबस्टर का वादा करता है। 

Contents
RESUME KAISE BANATE HAI – जानते है विभिन्न तरीके। तो आइये, पहले जानते है की MS WORD की सहायता से RESUME KAISE BANATE HAI –अब बारी है जानने की कि मोबाइल एप्प्स से RESUME KAISE BANATE HAI – अन्य RESUME HACKS जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते है -:  7 बातें जो आपको अपने रिज्यूमे मे डालने मे AVOID करनी है – CV और RESUME के बीच का अंतर – निष्कर्ष 

CV यानी ‘Curriculum Vitae’ बनाना एक महत्वपूर्ण कार्य है जो आपके करियर के लिए एक नई दिशा तय कर सकती है। यह एक ऐसा दस्तावेज़ है जो आपके कार्यालयिक क्षमताओं को प्रस्तुत है। यह आपके करियर के प्रवेश द्वार का पहला कदम है। एक अच्छा CV आपको नौकरी के बाज़ार एक मज़बूत स्थान दिलाने मे सहायक होता है। इसमें आपके करियर के महत्वपूर्ण पहलुओं को सहज और स्पष्टरूप से प्रस्तुत किया जाता है, ताकि संभावित नियोक्ता (Hiring Manager) आपके बारे में जल्दी और सही जानकारी प्राप्त कर सके।

आइए, इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि एक प्रभावशाली RESUME KAISE BANATE HAI, जो आपके कार्यालयिक सफर को एक नई उड़ान दे सकता है। यहाँ नीचे दिए गए कुछ निम्नलिखित जानकारी है जो आपके रिज्यूमे मे शामिल होने चाहिए – 

  1. व्यक्तिगत जानकारी: CV के अंदर आपका नाम, संपर्क विवरण जैसे ईमेल और मोबाइल नंबर, आपकी रूचि, अदि का वर्णन ज़रूरी है।
  2. Career Objective: अगर आप खुदसे एक अच्छा सा objective लिख सकते है तो ज़रूर लिखे। इससे hiring manager को आपके vision के बारे मे कुछ जानकारी मिल जाएगी।  
  3. शिक्षित योग्यता: अपनी शिक्षा का वर्णन करना, जैसे डिग्री, स्कूल/कॉलेज का नाम और पासिंग वर्ष। 
  4. कार्य अनुभव: आपके पिछले और वर्तमान नौकरी के एक्सपीरियंस और जिम्मेदारियों का वर्णन करना अनिवार्य है। 
  5. उपलब्धियाँ और पुरस्कार: किसी भी पुरष्कार, सर्टिफिकेट्स, प्रोजेक्ट्स पर अनुभव का वर्णन करना। 
  6. भाषाएँ: आपको जो भी भाषाएँ आती है और उसके ज्ञान का वर्णन करना। 
  7. LinkedIn प्रोफाइल: अगर आप LinkedIn पर है और आपका अकाउंट optimized है, तो आप इसकी लिंक भी अपने CV मे डाल सकते है। ये भी एक अच्छा तरीका है जिससे recruiter आप तक आसानी से पहुँच सके।   

RESUME KAISE BANATE HAI – जानते है विभिन्न तरीके। 

Resume बनाने के आजकल कई सारे एप्प्स निकल चुके है, जिनमे से Resume Builder, CV maker, Canva ये कुछ बेस्ट एप्प्स है जो आपके इस दस्तावेज़ को रचनात्मक बनती है। अगर आप लैपटॉप से रिज्यूमे बनाना चाहते है तो MS WORD का सही रूप से इस्तेमाल कर सकते है। 

तो आइये, पहले जानते है की MS WORD की सहायता से RESUME KAISE BANATE HAI –

  1. टेम्पलेट से रिज्यूम तैयार करना:
    1. MS Word में नया डॉक्यूमेंट खोलें: MS Word खोलें और “नया” डॉक्यूमेंट खोलें।
    2. टेम्पलेट चुनें: “Templates” या “टेम्पलेट” विकल्प पर क्लिक करें और एक रिज्यूम टेम्पलेट चुनें।
    3. संपादन: चयनित टेम्पलेट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार संपादित करें, जैसे कि नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, कौशल, और अन्य विवरण।
  1. बिना टेम्पलेट के रिज्यूम तैयार करना:
    1. नया डॉक्यूमेंट खोलें: MS Word में “NEW” डॉक्यूमेंट खोलें।
    2. रिज्यूम लिखें: अपनी आवश्यकताओं के अनुसार, अपना रिज्यूम लिखें।
    3. संरचना दें: फॉर्मेटिंग फीचर्स का उपयोग करके, अपने रिज्यूम को संरचित करें, जैसे कि हैडिंग, अनुभव का विवरण, और अन्य अनुभाग।
  1. अपना रिज्यूम लिखना:
    1. विवरण दें: अपनी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, कौशल, प्रोजेक्ट्स, और अन्य विवरणों को सही तरीके से दर्शाएं।
    2. संपर्क जानकारी: अपने संपर्क जानकारी को भी रिज्यूम में शामिल करें, जैसे कि ईमेल पता, फोन नंबर, और पता।

एक अच्छा, स्पष्ट और सटीक रिज्यूमे जो पढ़ने मई आसान हो और नौकरी की तलाश मे मददगार हो, ऐसे बनाया जा सकता है। 

अब बारी है जानने की कि मोबाइल एप्प्स से RESUME KAISE BANATE HAI – 

जैसा की मोबाइल आजकल हर विद्यार्थी की ज़रुरत बन चुकी है और उन्हें अच्छे से इस डिवाइस का उपयोग भी करना आता है तो ज़ाहिर सी बात है कि मोबाइल से रिज्यूमे बनाना आज की पीढ़ी के लिए काफी आसान और आरामदायक होगा। ऊपर बताए गए विभिन्न तरीकों मे से कोई भी एक तरीका/एप्प इस्तेमाल कर आप एक असरदार CV बना सकते है। 

यदि आप एक Resume Builder या CV Maker उपयोग करके अपना रिज्यूम बनाना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. लॉग इन या साइन अप: विशेष रिज्यूम बिल्डर या CV मेकर डाउनलोड कर लॉग इन करें, या नया अकाउंट बनाएं।
  2. नया रिज्यूम शुरू करें: “नया रिज्यूम” या “नया प्रोजेक्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. शैक्षिक योग्यता और अनुभव जोड़ें: अपनी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव, और प्रोफेशनल जीवन का विवरण जोड़ें। प्रत्येक पद के लिए कंपनी का नाम, पद का नाम, कार्यक्षेत्र, और कार्यकाल ज़रूर दर्ज करे।
  4. शैक्षिक योग्यता और प्रशिक्षण जोड़ें: अपने शैक्षिक योग्यता, प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट, और पाठ्यक्रमों का विवरण करे।
  5. कौशल और क्षमताएं जोड़ें: अपने कौशल, भाषाएं, और अन्य क्षमताओं का विवरण जोड़ें।
  6. संपर्क जानकारी और व्यक्तिगत जानकारी जोड़ें: अपने संपर्क जानकारी, जैसे कि पता, ईमेल पता, और फोन नंबर, का विवरण जोड़ें। अपनी जन्म तिथि, LinkedIn प्रोफ़ाइल, और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जोड़ें।
  7. डिजाइन और लेआउट कस्टमाइज़ करें: रिज्यूम के डिजाइन और लेआउट को अपने चयन के अनुसार कस्टमाइज़ करें। फॉन्ट, रंग, शैली, और संरचना को संशोधित करें।
  8. अंतिम समीक्षा और निर्यात: रिज्यूम को अंतिम समीक्षा करें और आवश्यकतानुसार संपादित करें। रिज्यूम को PDF या अन्य फॉर्मेट में निर्यात करें और अपने डिजिटल पोर्टफोलियो में जोड़ें। 
  9. अंत में आता है reference जिसमे आपको उस व्यक्ति का नाम लिखे जो आपको अच्छी तरह से जानता है या जिसके अंदर आपने जॉब किया हों जो आपके बारे नियोक्ता को पूर्ण जानकारी दे सके। 

जैसे-जैसे आप हर एक स्टेप पूरा कर आगे भड़ते जाएंगे आपकी जानकरी इकठ्ठा कर ये एप्प आपके लिए एक कुशल रिज्यूमे तैयार कर देगा। इस प्रक्रिया के दौरान, सुनिश्चित करें कि आपने सभी महत्वपूर्ण विवरणों को सही तरीके से दर्ज किया है। 

अन्य RESUME HACKS जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते है -:  

ResumeWorded  

View this post on Instagram

A post shared by Ananta Chhajer (@anantachhajer)

ResumeWorded एक ऑनलाइन टूल है जो आपको बेहतर रिज्यूमे लिखने में मदद करता है। यहाँ आप अपना रिज्यूमे अपलोड करके जान सकते है कि क्या गलतियाँ है जिसे सुधार देगा। यहाँ कुछ विशेषताएँ और लाभ हैं:

  1. Score My Resume:
  • आपके रिज्यूमे की गुणवत्ता को तुरंत जांचने के लिए यह फीचर उपयोगी है।
  • यह आपको बताता है कि आपके रिज्यूमे कितने अच्छे से नौकरी के विवरण के साथ मेल खाते हैं, बुलेट पॉइंट्स कितने मजबूत हैं, और आपको कैसे सुधार करने की आवश्यकता है।
  • यह आपको 100 के अंकों में गुणांक देता है जिसे आप अपनी प्रगति की निगरानी के लिए और अन्य रिज्यूमे के साथ तुलना करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  1. Resume Examples:
  • इस फीचर के माध्यम से आप विभिन्न उद्योगों और भूमिकाओं के सैकड़ों रिज्यूमे ब्राउज़ कर सकते हैं।
  • आप देख सकते हैं कि सफल रिज्यूमे कैसे दिखते हैं, वे कौन से कीवर्ड उपयोग करते हैं, और वे अपनी सामग्री कैसे संरचित करते हैं।
  • आप उद्योग, भूमिका, कौशल, और कंपनी के आधार पर उपयुक्त उदाहरण ढूंढ सकते हैं।
  1. Bullet Point Builder:
  • यह फीचर आपके रिज्यूमे के लिए शक्तिशाली बुलेट पॉइंट्स तैयार करने में मदद करता है।
  • यह आपको एक विशिष्ट भूमिका के लिए अपने रिज्यूमे को अनुकूलित करने में आसानी प्रदान करता है, क्योंकि आप केवल विशेष भूमिकाओं और अनुभवों की लाइनें और अनुभवों को फ़िल्टर कर सकते हैं, एक विशिष्ट नौकरी आवेदन के लिए एक संस्करण बनाने के लिए।
  • आप जब तैयार हो जाते हैं, तो आसानी से अपने सभी बुलेट पॉइंट्स की प्रतिलिपि बना सकते हैं और उन्हें जो टेम्पलेट आप चाहते हैं, उनमें उपयोग कर सकते हैं।

INSTARESUME.IO

View this post on Instagram

A post shared by Ishaan Arora (@ishaanarora1)

InstaResume.io एक ऑनलाइन टूल है जो आपको 5 मिनट मे एक बेहतरीन रिज्यूमे तैयार करने में मदद करता है, फ्री मे। यहाँ कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएँ हैं:

  1. ATS फ्रेंडली रिज्यूमे:
  • ATS (Applicant Tracking System) के लिए रिज्यूमे तैयार करने के लिए यह टूल उपयुक्त है।
  • यह आपके रिज्यूमे को आसानी से स्कैन करने और फ़िल्टर करने में मदद करता है।
  • यह आपके रिज्यूमे को ATS और मानव पठनकर्ताओं के लिए उपयुक्त बनाता है।
  1. अन्य विशेषताएँ:
  • यह आपको पूरी तरह से नौकरी के लिए अच्छे रिज्यूमे तैयार करने में मदद करता है।
  • यह आपके रिज्यूमे की गुणवत्ता और स्वरूप दोनों को ध्यान में रखकर बनाता है।

7 बातें जो आपको अपने रिज्यूमे मे डालने मे AVOID करनी है – 

  1. Resume मे अपनी तस्वीर ना ऐड करे। ऐसा करने से hiring process मे भेद-भाव हो सकता है और ये ATS Friendly भी नहीं होता है। 
  2. अपने resume मे चमकदार रंग और ग्राफ़िक्स का उपयोग करना बंद करे। 
  3. अपने resume मे केवल अपनी ज़िम्मेदारियों की सूचि ना दे। 
  4. अपने resume मे अप्रासंगिक अनुभागों को जोड़ना बंद करें। 
  5. इंटरनेट या अपने दोस्तों से सीधा “copy-paste” ना करे। 
  6. अनोखे ईमेल आईडी का उपयोग न करे, बल्कि अपने पूरे नाम के साथ एक प्रोफेशनल ईमेल आईडी बनाये। 
  7. झूठ और उच्चशैली शब्दावली को जो आप समझ नहीं रहे, उन्हें अपने रिज्यूम में शामिल न करें। 

CV और RESUME के बीच का अंतर – 

BASIS RESUME CV 
लंबाई एक पृष्ठ या दोअधिकांश तीन से चार पृष्ठ तक
उद्देश्य नौकरी प्राप्ति विस्तार से पेशेवर इतिहास 
अनुभव संक्षिप्त, मुख्य बिंदुओं के साथ विस्तृत, समयानुसारी
फॉर्मेट एक स्टैंडर्ड फॉर्मेटव्यक्तिगत और व्यक्तिगत अनुभव के साथ
सामग्री नौकरी की विवरण, कौशल, शैक्षिक योग्यताशैक्षिक योग्यता, अनुभव, प्रोजेक्ट्स, प्रकाशन, सम्मान

निष्कर्ष 

आज के समय मे रिज्यूमे चुटकी बजाते ही बन सकती है बस आपको उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। यह एक अंतिम दस्तावेज़ है जो आपकी पेशेवर पहचान को प्रस्तुत करता है, इसलिए इसे ध्यानपूर्वक और प्रभावी ढंग से तैयार करना महत्वपूर्ण है। आइये छोटे से सारांश मे एकबार फिर जान लेते है कि रिज्यूमे बनाने मे क्या-क्या आवश्यकताएँ है –

  1. संरचना: रिज्यूम को सुव्यवस्थित और स्पष्ट ढंग से बनाएं।
  2. संदेश: रिज्यूम में अपने कौशल, अनुभव, और शैक्षिक योग्यता को सुगमता से प्रस्तुत करें।
  3. संपर्क जानकारी: संपर्क जानकारी को सही तरीके से दर्ज करें ताकि आपसे संपर्क करने में कोई कठिनाई न हो।
  4. अनुभव का उल्लेख: अपने पिछले कार्य अनुभव को संवेदनशीलता और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।
  5. संशोधन: अंतिम रूप को ध्यान से संशोधित करें, त्रुटियों को सुधारें, और आवश्यक बदलाव करें।

FOR MORE SUCH USEFUL CONTENT, FOLLOW PAISAGYAAN.

Share This Article
Twitter LinkedIn Reddit Email Copy Link
By Darika
दारिका गुप्ता करियर परामर्श में अग्रणी लेखिका हैं। उनकी विशेषता उनके समझदार निर्णय और व्यक्तिगत अनुभव में है। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के साथ कई लोगों को सफल और संतुष्ट राहत प्रदान की है। उनका मिशन है लोगों को उनके स्वप्नों की दिशा में मार्गदर्शन करना।
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Most Popular Article

Bharat Loan : ख़राब CIBIL के साथ भी Loan ले अब 
Personal Finance
15 August को आ रही Mahindra की नयी Thar – पाए इस शानदार गाडी को केवल 1.36 लाख मैं 
Personal Finance
60 की उम्र के पहले 1 Crore कैसे कमाए 
Personal Finance
Paisa Kamane Wale Games – गेम खेलो और रोज़ 1200 – 1500 तक जीतो
Online Earning
बढ़ते हुए Interest Rate के साथ आपके Fixed Income Instrument भी नज़र आ रहे है – जानिए क्या है आपके विकल्प
Personal Finance
आखरी समय मैं सही निवेश करके Tax कैसे बचाये ?
Personal Finance
Facebook X-twitter
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Copyright © 2014-2024 paisagyaan.in Ltd. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?