जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जब देश में गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस आता है तो देश के नागरिकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान किया है, जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है.
भारत सरकार इस अभियान के जरिए देश के नागरिकों को जागरूक करना चाहती है. जो भी नागरिक इस अभियान का हिस्सा बनेगा उसे एक प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा हर साल चलाया जाता है जिसमें देश के करोड़ों नागरिक भाग लेते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने वाले नागरिकों को इसके पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर वे इसका प्रमाण पत्र भी Download कर सकते हैं। अगर आपने भी हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और अब इसका सर्टिफिकेट Download करना चाहते हैं तो ऐसे में यह आर्टिकल आपकी काफी मदद कर सकता है।
हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों में देश और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान देश के सभी राज्यों से लेकर जिला स्तर तक कई देशभक्ति कार्यक्रम जैसे कि तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान आयोजित किए जाते हैं। तिरंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों के दौरान हर घर में तिरंगे की शपथ भी ली जाती है.
तिरंगा अभियान में भाग लेने वाले लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है, इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है और सम्मानित किया जाता है। इस अभियान में देश के सभी उम्र के नागरिक भाग लेते हैं और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।
अपना Certificate कैसे Download करे ?
1. सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपके सामने उस वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
3. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए टेक प्लेज विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. इसके बाद आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
5. फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
6. जिसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और भारत देश का चयन करना होगा।
7. इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होगा।
8. सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके सामने एक प्रतिज्ञा पेज खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना है और टेक प्लेज विकल्प पर क्लिक करना है।
9. अब आपके सामने एक और नया पेज खुलेगा जिसमें आपको तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करना होगा।
10. इसके बाद जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने इसका सर्टिफिकेट खुल जाएगा जिसे आप Download कर सकते हैं।