जब भारत का असंगठित क्षेत्र डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है, तब ई-श्रम कार्ड उसकी दिशा और दशा को नया आयाम दे रहा है। आइये, जानते है कि E SHRAM CARD KYA HAI –
ई-श्रम कार्ड: यह भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए जारी किया गया है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की श्रेणी में दुकान का नौकर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, चरवाहा, डेयरी वाले, पेपर हॉकर, ईंट भठ्ठे पर काम करने वाले मजदूर आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
ई-श्रम कार्ड के जरिए श्रमिक तमाम सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं, जैसे कि दुर्घटना बीमा, पेंशन, और अन्य लाभ। इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। अब तक देश के करीब 28 करोड़ लोग ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।
E SHRAM PORTAL KYA HAI?
भारत के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है जिसके अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल की स्थापना की गई है। यह पोर्टल असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस के रूप में कार्य करेगा, जिसे उनके आधार नंबर के साथ जोड़ा जाएगा। इस डेटाबेस में कामगारों के नाम, उनके व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल सेट, और परिवारिक विवरण शामिल होंगे।
इसका उद्देश्य उनकी रोजगार क्षमता का अधिकतम उपयोग करना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करना है। यह पोर्टल प्रवासी श्रमिकों, निर्माण कामगारों, गिग और प्लेटफॉर्म कामगारों सहित सभी असंगठित कामगारों के लिए एक अभिनव और अनूठा राष्ट्रीय डेटाबेस है। श्रमिक इस पोर्टल पर स्वयं अपना पंजीकरण कर सकते हैं और इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
E SHRAM CARD KYA HAI? उसके फ़ायदे
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिक को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंट बीमा कवर मिलता है। इसका अर्थ यह हुआ कि अगर श्रमिक किसी हादसे का शिकार हो जाता है, तो मृत्यु या फिर विकलांगता की स्थिति में उन्हें योजना के तहत 1,00,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। ई-श्रम कार्ड के पंजीकृत सदस्यों को सरकार 1,000 रुपये पेंशन समेत कई फायदे देने की योजना बना रही है।
निम्न सामजिक सुरक्षा योजनाओ के लाभ –
- प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशन योजना (PM-SYM)
- दुकानदारों, व्यापारियों और स्व-नियोजित व्यक्तियों (एनपीएस-व्यापारी) के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS Traders)
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योतिबीमा योजना (PMJJBY)
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
- अटल पेंशन योजना (APY)
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
- प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
- राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण
- आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
- बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS)
- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम (NSKFDC), इत्यादि।
निम्न रोजगार योजनाओ के लाभ –
- मनरेगा (MGNREGA)
- दीन दयाल उपाध्याय– ग्रामीण कौशल्य योजना
- दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना
- पीएम स्वनिधि
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
- प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, इत्यादि।
E SHRAM CARD के पैसे कैसे CHECK करे?
अगर आप E Shram Card पेमेंट लिस्ट में अपना पैसा चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आसानी से E Shram Card कार्ड लिस्ट में अपना पैसा चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- आपको होम पेज पर क्लिक करना होगा।
- अब आप अपने E SHRAM CARD की संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको अगले पेज पर जाना होगा।
- अब आप “E SHRAM CARD PAYMENT LIST CHECK” के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने पेमेंट लिस्ट की सूची खुलकर आ जाएगी।
- अब आप नीचे विस्तार से ई श्रम कार्ड की पेमेंट लिस्ट की सूची में अपना पैसा चेक कर सकते हैं।
E SHRAM CARD की ELIGIBILITY CRITERIA
नीचे दिए गए कुछ शर्ते है जिसके आधार पर कोई भी व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है –
- असंगठित क्षेत्र के ऐसे लोग जिनकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो।
- जो सरकार द्वारा दिए गए वित्त पोषित जैसे NPS या EPFO के सदस्य न हो।
- कामगार आयकर करदाता नहीं होने चाहिए।
E SHRAM CARD कैसे बनाए
यदि आप भी एक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक है और आप भी इ-श्रम कार्ड बनाना चाहते है तो आपको पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपका –
- आधार कार्ड (Aadhar card), पैन कार्ड (PAN card) और बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की भी इसके लिए जरूरत पड़ती है।
- मोबाइल नंबर का आधार कार्ड के साथ लिंक होना भी जरूरी है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए क्या करें –
- सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर रजिस्टर ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलने पर मांगी गई जानकारियां भरें।
- जानकारियां भरने के बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
- अब पंजीकरण फॉर्म दिखाई देखा, इसे पूरा भरें।
- जो दस्तावेज मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड करें।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म को एक बार चेक कर लें कि जो जानकारी आपने भरी है, वह सही है कि नहीं।
- अब फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का ई-श्रम कार्ड जारी हो जाएगा।
E SHRAM CARD का उद्देश्य
- एक डेटाबेस बनाना, जिसमें असंगठित कामगारों की जानकारी हो।
- इस डेटाबेस में सभी असंगठित कामगारों का विवरण जुटाना, जैसे सन्निर्माण कामगार, प्रवासी कामगार, गिग और प्लेटफॉर्म कामगार, फेरी वाले, घरेलू कामगार, कृषि कामगार आदि।
- इस डेटाबेस को आधार से जोड़ा जाएगा।
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को एकीकृत करना, जिसमें मंत्रालय द्वारा प्रशासित योजनाएं शामिल होंगी।
- अन्य मंत्रालयों द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को भी शामिल करें।
- असंगठित कामगारों के पंजीकृत होने की जानकारी को विभिन्न संगठनों और सरकारी विभागों के साथ एपीआई माध्यम से साझा करें।
- प्रवासी कामगारों की स्थिति का पता लगाना और उनकी आवाजाही को सुनने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म बनाना।
- सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों को पोर्टेबिलिटी प्रदान करना।
- भविष्य में किसी राष्ट्रीय संकट के समय केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता के लिए एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध कराना।
FOR MORE SUCH USEFUL CONTENT, FOLLOW PAISAGYAAN.