क्या आप चाहते है कि आपका मोबाइल रिचार्ज आपको ना ही केवल बचत करवाए बल्कि आमदनी भी बढ़ाए?
जी हाँ, आज के समय मे ये मुमकिन है| वो एक समय था जब हम दुकानों मे जाकर अपना मोबाइल रिचार्ज करवाते थे, स्क्रैच कार्ड्स का इस्तेमाल करते थे, पर आज हम यही घर बैठे-बैठे विभिन्न एप्प्स के ज़रिए पैसे बचा भी सकते है और कुछ पैसे कमा भी सकते है|
आपको यह जानकारी होनी ज़रूरी है कि दूकान वाले MOBILE RECHARGE Se Paise Kaise Kamaye – वे अन्य टेलिकॉम कम्पनीज़ के साथ पार्टनर्शिप मे जुड़े होते है जिससे हर कस्टमर का मोबाइल रिचार्ज करने पर उन्हें कुछ प्रतिशत कमीशन मिलता है, और ये कमीशन सिम से सिम पर लागु करता है| जैसे,
SIM CARDS | COMMISSION (%) |
Vodafone | 3 |
Airtel | 3 |
Jio | 4 |
BSNL | 4.5 |
लेकिन आजकल के समय मे हम घर बैठकर ही खुदसे रिचार्ज कर पैसे कमा भी सकते है एवं बचा भी सकते है| हैरानी हुई? आइए जानते है कैसे-
ऐसे बहुत सारे तरीके है जिसकी मदद से हमे कैशबैक(CASHBACK) का लाभ मिल सकता है| अब आप यह जानना चाहते होंगे की इसका प्रयोग कैसे किया जाए, तो चलिए रिचार्ज से पैसे कमाने की प्रक्रिया के बारे मे जानते है|
आपको एक ऐसा एप्प इनस्टॉल करना होगा जिसके द्वारा आप अपना फ़ोन रिचार्ज कर सको, जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay, Freecharge, MobiKwik, आदि|
फिर आपको अपना अकाउंट बनाकर अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, बैंक अकाउंट रजिस्टर करना होगा और OTP द्वारा वेरीफाई (VERIFY) भी करना होगा|
इसके बाद आपके बैंक खाते मे कुछ पैसे जमा होने चाहिए जिससे आप इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग कर सके|
लिंक हो जाने के बाद आप अपना और दुसरो का मोबाइल रिचार्ज कर सकते है| एप्प पर रिचार्ज का ऑप्शन चुनने के बाद, रिचार्ज करने वाला नंबर डालकर, रिचार्ज प्लान चुनकर, आगे बढ़ सकते है|
आप जैसे ही कोई मोबाइल रिचार्ज करते है तो उसके बदले आपको CASHBACK/REWARDS मिलता है जो आपके एप्प के अनुसार अलग-अलग हो सकता है|
इसी तरह आप अपना और अपने दोस्तों एवं परिवार का मोबाइल रिचार्ज कर थोड़े ज़्यादा पैसे कमा सकते हो| और अपने एप्प के रेफरल कोड को शेयर करके भी इसका लाभ उठा सकते हो|
Mobile Recharge Se Paise Kaise Kamaye?
- Paytm: यह एक लोकप्रिय एप्प है जो आपको रिचार्ज, बिल पेमेंट्स, शॉपिंग अदि सेवाओं का लाभ उठाने एवं हर ट्रांसक्शन पर कैशबैक और रिवार्ड्स प्रदान करता है| आप इसे अपने कार्ड्स के साथ भी लिंक कर इसका इस्तेमाल कर सकते है| आप इस एप्प का रेफरल कोड भी शेयर कर लाभ उठा सकते है, जिसे आपको और सामने वाले को बोनस मिलेगा जिससे आप थोड़े बहुत पैसे कमा सकते है|
- Mobikwik: यह एक मोबाइल वॉलेट है| इस एप्प भी नेट बैंकिंग के साथ-साथ और बाकि हर पेमेंट पर सुपरकैश देती है| सुपरकैश एक ऐसा कैशबैक है जो आपको डिस्काउंट के रूप मे प्राप्त होता है जो आपकी बचत मे मदद करता है|
- Google Pay: गूगल पे भी एक मोबाइल बैंकिंग एप्प है जो गूगल के द्वारा बनाया गया है| इससे रिचार्ज करके पैसे भी कमा सकते है पर किसी तरह का कमीशन नहीं मिलेगा पर कैशबैक ऑफर्स का लाभ उठा सकते है| और साथ ही किसीको भी मनी ट्रांसफर करने पर गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा| सही उपयोग करने पर ये काफी सिक्योर पेमेंट्स सुनिक्षित करता है|
- PhonePe: यह एक बेहतरीन डिजिटल पेमेंट एप्प है जिससे आप रिचार्ज, बिल पेमेंट्स, मनी ट्रांफर कर सकते है| ये एप्प किसी भी स्मार्टफोन के प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है| उस पर अपना अकाउंट बनाकर कैसी भी ट्रांसक्शन कर सकते है जिससे आपको कैशबैक मिलेगा और अगर पैसे ट्रांफर करने होंगे तो एक रेफरल लिंक मिलेगा जिससे आप कुछ पैसे कमा सकते है|
- Freecharge: यहाँ हमेशा कोई न कोई ऑफर चल रही होती है जिससे आप मोबाइल रिचार्ज कर सकते हो और आसानी से होटल बुकिंग कर ठेर भी सकते हो| उससे आप बचत करके पैसे जमा कर सकते हो| यह एप्प भी आपको प्लेस्टोर मै मिल जाएगा, आप इसे डाउनलोड कर अकाउंट बनके आसानी से इसका लाभ उठा सकते हो|
- Amazon Pay: ये एक प्रसिद्ध ऑनलाइन एप्प है जिससे आप शॉपिंग के साथ मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है| इसे रिचार्ज या पेमेंट करने पर अमेज़न द्वारा कैशबैक भी मिलता है जिससे काफी बचत कर सकते है| ये बैंक अकाउंट से लिंक भी कर सकते है और अमेज़ॉन वॉलेट भी सुविधा भी प्राप्त कर सकते है|
- Airtel Thanks App: जो एयरटेल सिम यूज़ करता है वही इस एप्प का इस्तेमाल विभिन्न कार्यो के लिए कर सकता है| जैसे की बिजली बिल भ्रना हो, बस या ट्रेन टिकट बुकिंग करना हो या इलेक्ट्रिसिटी बिल भरना हो, रिचार्ज करना हो जिससे कैशबैक प्राप्त होता है| टू व्हीलर गाड़ी का इंश्योरेंस भी कर सकते हैं जिससे रिवार्ड्स अनलॉक होते है| यह भी काफी फायदेमंद एप्प है|
- MyJio: इससे जिओ उसेर्स को ही फ़ायदा होगा जो अभी हर घर मे एक यूजर तो पाया जाता ही है| ये एप्प की मदद से आप सिम और वाईफाई दोनों को मैनेज कर सकते हो| यहाँ हमे वॉचर्स की उपलब्धि होती है जिसकी सहायता से हम कैशबैक और ऑफर्स का प्रयोग कर सकते है| वॉस्जेर्स की प्राप्ति हमारे ट्रांसक्शन्स के ऊपर निर्भर करती है|
- VI App: अगर आप वोडाफोन-आईडिया यूजर है, तो आप इस एप्प को डाउनलोड कर रिचार्ज करके कैशबैक की सहायता से पैसे कमा सकते है| इसका उपयोग करने के लिए vodafone idea के सिम की ज़रुरत पड़ेगी| इसमें और एक खास बात ये है कि अगर रोज़ाना का डाटा कोटा इस्तेमाल नहीं कर पाते और उस मे से कुछ डाटा बच जाए तो वो डाटा हफ्ते के 1 दिन सारा डाटा मिल जाता है|
- PayZapp: यह एक ऑनलाइन पेमेंट एप्प है जो HDFC बैंक द्वारा चलाया जाता है| इस एप्प से UPI/Cards/Wallet का उपयोग करके किसीको भी पैसे भेज सकते है, मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, बिल्स भर सकते है, शॉपिंग भी कर सकते है| इस एप्प से कोई भी ट्रांसैक्शन करने पर cashpoints और rewards भी मिलता है| ये काफी सुरक्षित और सुविधाजनक एप्प है|
- BHIM App: ये एक UPI एप्लीकेशन है जिसमे अपना मोबाइल नंबर लॉगिन करके अपने बैंक अकाउंट के साथ लिंक करना होता है| यदि वही सिम नंबर आपके फ़ोन मे है तभी आप उस एप्प का इस्तेमाल कर सकोगे| इस एप्प के ज़रिये आप अपना और अपनों का मोबाइल रिचार्ज कर सकते है, ये आपके डाटा प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है|
- Bajaj Finserv: बजाज फिनसर्व एक नया लॉन्च ऐप है, जिसमें कई फीचर्स हैं| खासकर मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक के ऑफर बहुत ही खास हैं| आपको मोबाइल रिचार्ज पर कैशबैक कमाने के लिए अपने बैंक अकाउंट को ऐप पर लिंक करना होगा और अपना यूपीआई आईडी बनाना होगा| कैशबैक आपके बजाज फिनसर्व वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा। स्वागत के रूप में, वे पहले बजाज पे यूपीआई आईडी बनाने पर 50 रुपये तक का कैशबैक भी दे रहे हैं।
रिचार्ज करके पैसा कमाने वाला ऐप्स की सूची-
Paytm | 5-10% |
MobiKwik | 3-10% |
Google Pay | 5-10% |
Freecharge | 5-20% |
Amazon Pay | 5-15% |
ये सब टॉप एप्प्स है जिससे हम सब ही कही न कही वंचित है और जो नहीं भी है उन्हें अब पूरी जानकारी मिल चुकी होगी|
क्या ये एप्प्स सुरक्षित है?
ये ऐप्स सुरक्षित होने का दावा करते हैं,लेकिन आपको उनका उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए|
इन ऐप्स को अपने बैंक अकाउंट, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या वॉलेट से लिंक करने से पहले उनकी शर्तें पढ़नी चाहिए| आपको यह जानना चाहिए कि वे आपके डेटा को कैसे, कहां और किसके साथ यूज़ करते है|
आपको इन ऐप्स को अपने रेफरल कोड के साथ दुसरो को भेजने से पहले उन्हें भी इन बातों का पता होना ज़रूरी है| वे इन ऐप्स का उपयोग करने से पहले उनकी रेटिंग, रिव्यू और अन्य यूजर्स के अनुभव को देखें|
इन ऐप्स के माध्यम से जो भी ट्रांजैक्शन करते हैं, उनका रिकॉर्ड रखना चाहिए| आपको अपने बैंक या वॉलेट के स्टेटमेंट को नियमित रूप से चेक करना चाहिए| अगरआपको कोई अनचाहा डेबिट/क्रेडिट दिखाई देता है, तो आपको तुरंत अपने बैंक या वॉलेट के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए|
इन ऐप्स के द्वारा आपको जो भी ऑफर, कूपन, रिवॉर्ड या कैशबैक मिलता है, उसकी वैधता और शर्तें जांचे| आपको ऐसे ऑफरों से बचना चाहिए, जो आपसे अधिक जानकारी, अनुमति या पैसा मांगते हैं।
सारांश
इस प्रकार,आपने देखा कि मोबाइल रिचार्ज से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं| आपको बस एक ऐप डाउनलोड करना है, अपना खाता बनाना है, अपने खाते में पैसे जमा करना है, और फिर अपना या दूसरों का मोबाइल रिचार्ज करना है| इससे आपको हर रिचार्ज पर कुछ न कुछ फ़ायदा मिलेगा जिसे आप अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं| आप अपने एप्प के रेफरल कोड का भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपको और भी अधिक कैशबैक और रिवार्ड्स की प्राप्ति हो सकती है|
मोबाइल रिचार्ज से घर बैठे पैसे कमाना एक आसान और सुरक्षित तरीका है| आप इसे अपना साइड बिजनेस भी बना सकते हैं| और ये ना केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार और समाज के लिए भी लाभदायक हो सकता है|
क्या आप भी मोबाइल रिचार्ज से पैसे कमाने के लिए तैयार हैं? अगर हां, तो आप इन ऐप्स को आज ही डाउनलोड करें।
For more updates, follow paisagyaan.