दुनिया की पहली CNG Bike Bajaj Freedom की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने इस Bike के लिए पूरे भारत में बुकिंग भी शुरू कर दी है। Bajaj Freedom को कुछ महत्वपूर्ण अंतरों के साथ तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है।
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj ऑटो ने हाल ही में घरेलू बाजार में दुनिया की पहली कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलने वाली Bike Bajaj Freedom 125 लॉन्च की है आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस है |
सबसे पहले हम आपको बता दें कि शुरुआत में कंपनी ने इस Bike को केवल महाराष्ट्र और गुजरात में बिक्री के लिए लॉन्च किया था। हाल ही में Bajaj ऑटो ने देशभर में इस Bike की बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने पहली Bike की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। दोहरी ईंधन तकनीक पर आधारित यह मोटरसाइकिल पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती है।
इस bike की क्या ख़ास बात होने वाली है ?
2 Fuel Tank
कंपनी ने Bajaj Freedom में दो फ्यूल टैंक दिए हैं। एक पेट्रोल के लिए है और दूसरा CNG सिलेंडर है जो सीट के नीचे रखा गया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो क्षमता का CNG सिलेंडर है। कंपनी का दावा है कि यह Bike फुल टैंक (पेट्रोल+CNG) पर कुल 330 किमी तक का सफर तय करती है। यह Bike पेट्रोल पर 65 किमी/लीटर और CNG पर 100 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। दिलचस्प बात यह है कि इस Bike को सीधे CNG पर स्टार्ट किया जा सकता है।
दमदार Power
दुनिया की पहली CNG Bike Bajaj Freedom में कंपनी ने 125 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 9.5PS की पावर और 9.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस Bike को पेट्रोल और CNG दोनों मोड में चलाया जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने हैंडलबार पर एक स्विच दिया है। किस मोड में चेंज बटन उपलब्ध है. इसका मतलब है कि आप सिर्फ एक बटन दबाकर पेट्रोल से CNG मोड में स्विच कर सकते हैं। Bike में दिए गए CNG सिलेंडर का वजन 16 किलोग्राम है, CNG भरने के बाद यह 18 किलोग्राम का हो जाता है।
इस Bike की कीमत क्या होने वाली है ?
हालांकि इस bike की कीमत के बारे मैं ज़्यादा बताया नहीं गया है पर सूत्रों bike की कीमत शुरू होने वाली है करीबन 95,000 से जो की बढ़ कर 1,10,000 तक जाने वाली है।
EMI : –
अगर आप इस Bike को EMI पर लेने का सोच रहे है तो आपकी शुरुआती Down Payment होने वाली है 12 हज़ार रुआपये के करीब और इसका ये अर्थ है की इसकी emi शुरू होगी 3000 रुपये के करी और इस Bike को खरीदने के लिए आपकी कम से कम तनख्वा होनी चाहिए 17000 रुपये।
Down Payment | EMI |
12223 | 3541 |
11437 | 3321 |
11267 | 3266 |
10596 | 3051 |
10574 | 3044 |