समय के साथ भारत और दुनिया में Digital क्रांति बहुत तेजी से बढ़ रही है। जिससे ग्राहकों के लिए Banking सुविधाओं का लाभ उठाना बहुत आसान हो गया है। कोई भी ग्राहक अब घर बैठे अपना Bank खाता खोल सकता है और उसके बाद सभी प्रकार की Banking संबंधी सेवाओं का उपयोग कर सकता है। अब आपको अपने Bank खाते का Balance Check करने के लिए Bank जाने की भी जरूरत नहीं है। बस कुछ ही Second की प्रक्रिया के बाद आप अपने Mobile Screen पर अपना Balance Check कर सकते हैं।
आईये जानते है कैसे आप अलग अलग तरह से देख सकते है अपना Balance |
Net Banking के ज़रिये
Bank Of Baroda आपको Net Banking की सेवा प्रदान करता है। आप इस सेवा का उपयोग Balance Check करने, अपने खाते का Balance Transfer करने, अपना Statement Check करने या अन्य सभी प्रकार की सेवाओं के लिए कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें।
- सबसे पहले आपको Bank Of Baroda की आधिकारिक Website के Home Page पर जाना होगा।
- यहां आपको Ways To Bank के विकल्प के अंतर्गत Internet Banking के विकल्प पर Click करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया Page खुलेगा जहां आपको Retail User Log in का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद आपको अपना User ID और Password डालकर Log in प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- Log in करने के बाद आपके सामने एक Dashboard खुलेगा जहां आपको Account समरी के विकल्प पर Click करना होगा।
- इसके बाद आप Bank Of Baroda खाते का Balance Check कर सकते हैं।
USSD के ज़रिये
आप अपने Smartphone के Dial Pad में USSD Code के जरिए भी अपने खाते का Balance Check कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें।
- सबसे पहले आपको अपने Phone पर *99*48# Dial करना होगा।
- यह Number आपको अपने Bank Of Baroda खाते से जुड़े Mobile Number से Dial करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने कई विकल्प खुलेंगे जहां आपको रिप्लाई में Balance इंक्वायरी का विकल्प चुनना होगा।
- इससे आपके खाते का Balance आपके सामने Screen पर दिखने लगेगा.
ATM Card के ज़रिये
- ATM पर जाने के बाद सबसे पहले अपना ATM Card Swipe करें।
- इसके बाद अपना 4 अंकों का PIN डालें.
- इसके बाद Balance Enquiry का विकल्प चुनें।
- आपके खाते का Balance आपके सामने ATM Screen पर दिखाई देगा।
BOB Mobile App के ज़रिये
- आप Bank Of Baroda Mobile Banking एप्लिकेशन के जरिए भी अपना Balance Check कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले अपने Mobile में Bank Of Baroda Mobile एप्लिकेशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
- इसके बाद आपको यहां अपने Net Banking UserName और Password की मदद से Log in करना होगा।
- Log in करने के बाद आपको Balance इन्क्वायरी का विकल्प मिलेगा, उस पर Click करें।
- आपके सामने Screen पर आपके खाते का Balance दिखाई देगा |
Whatsapp के ज़रिये
- आप चाहें तो Whatsapp के जरिए भी अपने Bank Of Baroda खाते का Balance Check कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको Hi लिखकर WhatsApp Number 8433888777 पर भेजना होगा.
- इसके बाद आपके सामने विभिन्न सेवाओं की एक सूची खुल जाएगी।
- यहां आपको रिप्लाई में Balance इन्क्वायरी का विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद आपको Whatsapp पर आपके खाते के Balance की जानकारी मिल जाएगी।
For more such updates, follow Paisa Gyaan.